शिक्षक की बाइक उड़ा ले गये चोर
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से हुई चोरी
विज्ञापन
पीरो.
पीरो थानान्तर्गत नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से एक शिक्षक की बाइक गायब कर दी गयी. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चतुर्भुजी बरांव गांव निवासी शिक्षक अर्जुन कुमार सब्जी खरीदने के लिए अपने भाई प्रताप कुमार की हीरो ग्लेमर बाइक लेकर पीरो बाजार आये थे. वे अपनी बाइक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़ी कर सब्जी खरीदने पास के सब्जी मंडी चले गये.महज 15 मिनट बाद सब्जी खरीद कर जब वे लौटे तो पाया कि उनकी बाइक गायब है. उनके द्वारा अपने स्तर से बाइक की खोजबीन की गयी, लेकिन बाइक का कहीं कोई सुराग नहीं मिला. थक हारकर वे जब बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने पीरो थाना पहुंचे और उनके द्वारा काफी आरजू मिन्नत करने के बाद बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज हो पायी. पीरो में बाइक चोरी की घटनाएं आम हो गई है. तीन दिन पहले निरंजन नामक युवक की बाइक चोरी हो गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










