अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा रेफर

Updated:
विज्ञापन

चांदी थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव के समीप मंगलवार की रात की घटना

विज्ञापन

आरा.

सकड्डी-नासरीगंज मार्ग पर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव के समीप मंगलवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया. हादसे में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

परिजन द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक चांदी थाना क्षेत्र के तापा जलपुरा गांव निवासी राकेश कुमार सिंह का 22 वर्षीय पुत्र रौशन राज है. जबकि जख्मी उसी गांव निवासी संजय कुमार सिंह का 25 वर्षीय पुत्र युवराज सिंह है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात दोनों बाइक द्वारा आरा से अपने गांव वापस लौट रहे थे. उसी दौरान भगवतपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. तब परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने रौशन राज को मृत घोषित कर दिया. वहीं जख्मी उसके दोस्त युवराज सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया. घटना के बाद में करके घर में कोहराम मच गया. उसकी मां एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन