पिरौंटा में पूर्व के विवाद में मां-बेटे की पिटाई

Updated:
विज्ञापन
पिरौंटा में पूर्व के विवाद में मां-बेटे की पिटाई

घायलों का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

विज्ञापन

आरा.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौंटा गांव में पूर्व के विवाद को लेकर मां-बेटे की पिटाई कर दी गयी, जिससे दोनों जख्मी हो गये. उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौंटा गांव निवासी रामाधार डोम की 55 वर्षीया पत्नी गीता देवी एवं उनका 15 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार शामिल है.

इधर, मुकेश कुमार ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ पूर्व से विवाद चला आ रहा है. बुधवार की सुबह उसी विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया, जिसको लेकर उक्त पक्ष के लोगों से कहासुनी हुई. इसके बाद उक्त पक्ष के लोगों द्वारा मुकेश कुमार को मारा पीटा जाने लगा. जब उसकी मां गीता देवी बीच-बचाव करने गयी, तो उक्त लोगों ने उनकी भी पिटाई कर दी.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन