ePaper

बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पत्नी की मौत

Updated at : 11 Jan 2026 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पत्नी की मौत

जख्मी पति का शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाजपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमगजराजगंज ओपी क्षेत्र के बीबीगंज स्थित पेट्रोल पंप के समीप रविवार की शाम हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

आरा-बक्सर नेशनल हाइवे पर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बीबीगंज स्थित पेट्रोल पंप के समीप रविवार की शाम बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया. हादसे में पत्नी की मौत हो गयी. जबकि पति गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

उसका शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. वहीं, घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार मृतका गजराजगंज ओपी क्षेत्र के गजराजगंज गांव निवासी मो.अकबर अली की 45 वर्षीया पत्नी सलमा बेगम है. जख्मी बाइक चला रहे मृतक के 48 वर्षीय पति मो.अकबर अली है. इधर, मृतका के देवर अख्तर अली ने बताया कि उनके भाई मो.अकबर अली पत्नी सलमा बेगम के साथ बाइक द्वारा बाजार करने के लिए आरा आ रहे थे. उसी दौरान ट्रक ने उन्हें रौंद दिया. हादसे में उनकी भाभी सलमा बेगम की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि उनके भाई मो. अकबर अली गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद वह मौजूद व्यक्ति द्वारा फोन कर इसकी सूचना उन्हें दी गयी. सूचना पाकर वे लोग वहां पहुंचे और उन्हें जख्मी हालत में इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल ले गये. इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतका को तीन पुत्री नरगिस परवीन, शाजिया परवीन, मुस्कान परवीन एवं एक पुत्र आतिफ अली है. घटना के बाद मृतका के घर में हाकर मच गया है. उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन