18.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक जख्मी

चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव में रविवार की दोपहर

आरा.

चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव में रविवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया.

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव निवासी मो बशीरुद्दीन का 18 वर्षीय पुत्र मो सगीर है. इधर जख्मी युवक के परिजन ने बताया कि रविवार की दोपहर वह किसी काम से बाइक द्वारा गांव से गड़हनी बाजार जा रहा था. उसी दौरान गड़हनी गांव में ही किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में पीछे से ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए गड़हनी पीएससी से सदर अस्पताल ले आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel