अनियंत्रित टेलर ने दवा लेने जा रही महिला को रौंदा, मौत
Updated at : 02 Dec 2025 6:22 PM (IST)
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम की सड़कसंदेश थाना क्षेत्र के संदेश टोला के समीप मंगलवार की सुबह हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
संदेश थाना क्षेत्र के संदेश टोला के समीप मंगलवार की सुबह अनियंत्रित टेलर ने दवा लेने जा रही एक महिला को रौंद दिया. हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद चालक टेलर छोड़ मौके से फरार हो गया. उधर, घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा. तब ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर संदेश टोला के समीप रोड जाम कर दिया. करीब ढाई घंटे तक सड़क को जाम रखा गया, जिसके कारण सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गयी एवं आवागमन पूरी तरह ठप रहा. सूचना पाकर संदेश थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटवाया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. जानकारी के अनुसार मृतका संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव गांव निवासी रंजीत कुमार की 29 वर्षीया पत्नी ज्ञानती देवी है. इधर, मृतका पति रंजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह अपनी पत्नी का दावा करने के लिए उसके साथ संदेश जा रहे थे, तभी संदेश टोला के समीप अनियंत्रित टेलर ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बताया जाता है कि मृतका को दो पुत्र ऋतिक,युवराज एवं एक पुत्री इशा है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




