ePaper

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Updated at : 02 Dec 2025 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमउदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर बंगला के समीप सोमवार की रात हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर बंगला के समीप सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के बलुअहिया मोती टोला निवासी स्व. भुअर मुसहर का 22 वर्षीय पुत्र विकास मुसहर है.

इधर, मृतक के चाचा शिव बच्चन मुसहर ने बताया कि वह सोमवार के शाम करीब सात बजे उसने उनसे 20 रुपये लेकर घर से निकला था. इसी बीच यह घटना घट गयी. मंगलवार की सुबह स्थानीय थाने एवं लोगों द्वारा सूचना मिली की सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी है. सूचना पाकर परिजन सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और शव को देख पहचान की. परिजन उसके शव को दाह-संस्कार के लिए वापस घर ले गये. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व दो बहन में दूसरे स्थान पर था. उसके परिवार में मां पाना देवी व दो बहन सीमा, इतवारिया एवं एक भाई राजकुमार मुसहर है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घटना के बाद मृतक की मां पाना देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन