ePaper

धान काटने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, आठ लोग जख्मी

Updated at : 25 Nov 2025 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
धान काटने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, आठ लोग जख्मी

धोबहा थाना क्षेत्र के हेमतपुर गांव में मंगलवार की सुबह हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

धोबहा थाना क्षेत्र के हेमतपुर गांव में मंगलवार की सुबह धान काटने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों से दंपती समेत आठ लोग जख्मी हो गये. इसके बाद सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.

जानकारी के अनुसार घायलों में एक पक्ष से धोबहा थाना क्षेत्र के हेमतपुर गांव निवासी गुप्तेश्वर सिंह, उनकी पत्नी पूनम देवी, पुत्र रोहित कुमार सिंह, भतीजा पंकज कुमार एवं भतीजी प्रीति कुमारी शामिल हैं. जबकि दूसरे पक्ष से उसी गांव के निवासी तीन अन्य लोग शामिल हैं. इधर, गुप्तेश्वर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में धान बोया था. मंगलवार की सुबह जब वह खेत में धान काटने गये, तो पट्टीदार द्वारा धान काटने से मना किया जाने लगा. इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई. इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये और जमकर मारपीट की, जिसमें सभी लोग जख्मी हो गये. वहीं, थानाध्यक्ष वर्षा रानी ने बताया कि दोनों सगे भाई हैं. उनके बीच जमीन को लेकर के बाद चल रहा है. उसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है. मामले की जांच की जा रही है. जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन