ePaper

विषपान करने से महिला व छात्रा की हालत बिगड़ी

Updated at : 24 Nov 2025 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
विषपान करने से महिला व छात्रा की हालत बिगड़ी

टाउन थाना और कोईलवर थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को विषपान करने से महिला और एक छात्रा की हालत काफी गंभीर हो गयी. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

पहली घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के नया मोहम्मदपुर गांव की है, जहां सोमवार की सुबह पति से झगड़ा होने के बाद पत्नी ने विषपान कर लिया. जानकारी के अनुसार उक्त महिला कोईलवर थाना क्षेत्र के नया मोहम्मदपुर गांव निवासी काल्पनिक नाम (मीनू देवी) है. इधर, उक्त महिला द्वारा बताया गया कि उसका पति बराबर मारपीट करता है. सोमवार की सुबह भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद उसके पति ने उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद गुस्से में आकर उसने विषपान कर लिया. जबकि दूसरी घटना टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज स्थित निजी स्कूलों की है, जहां एक छात्रा ने विषपान कर लिया, जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गयी. स्कूल के स्टाफ द्वारा ही उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. सूचना पाकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार उक्त छात्रा टाउन थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले की निवासी है. बताया जाता है कि सोमवार की सुबह वह अपने स्कूल गयी थी, जहां उसने विषपान कर लिया. हालांकि उक्त छात्रा ने विषपान क्यों किया. इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. जबकि प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम-प्रसंग को लेकर छात्रा द्वारा विषपान करने की चर्चा हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन