ePaper

सड़क हादसे में बाइक सवार बाप-बेटा जख्मी

Updated at : 08 Nov 2024 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव के समीप की घटना

विज्ञापन

आरा.

आरा-अरवल मार्ग पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव के समीप शुक्रवार की सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार बाप-बेटे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जबकि बाइक पर बैठी उसकी पत्नी बाल-बाल बच गयी, जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में पीरो थाना क्षेत्र के तिलाठ गांव निवासी 30 वर्षीया मंजेश राय एवं उनका पांच वर्षीय पुत्र आरुष कुमार शामिल है. इधर जख्मी मंजेश राय के साले ने बताया कि उनके घर हुआ है, जिसको लेकर गुरुवार को उसके जीजा, बहन व भांजा-भांजी करने के लिए उनके घर बेलाउर गये थे. शुक्रवार की सुबह जब वह अपनी पत्नी व बेटे के साथ बाइक से वापस घर लौट रहे थे, उसी बीच बेलाउर गांव के समीप उनके बाइक के सामने एक बुजुर्ग आ गये, जिन्हें बचाने कर के क्रम में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे दोनों बाप-बेटे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जबकि उनकी पत्नी बाल-बाल बच गये. इसके बाद दोनों बाप-बेटे को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन