शिक्षक की बाइक रोक चेन छीनी
Updated at : 06 Aug 2024 10:17 PM (IST)
विज्ञापन

पीड़ित ने अपराधियों द्वारा फायरिंग करने की भी कही
विज्ञापन
कोईलवर.
थाना क्षेत्र के आरा-पटना मुख्य मार्ग पर थाना मोड़ के समीप कथित हथियारबंद अपराधियों ने एक शिक्षक से चेन छीन ली और फायरिंग कर फरार हो गये. मिली जानकारी के अनुसार कुल्हड़िया निवासी अजय प्रताप सिंह अपने घर से कोईलवर बाजार जा रहे थे. इसी बीच वे जैसे ही अपनी बाइक से आरा-पटना मुख्य मार्ग से कोईलवर की ओर मुड़े, तभी एक बाइक पर सवार दो अपराधी पीछे से आकर बाइक को रुकवाये. जैसे ही उन्होंने बाइक रोकी बाइक सवार अपराधी धमकी देते हुए गाली-गलौज करने लगे. इसी बात को लेकर हुई झड़प के बीच बाइक पर पीछे बैठे अपराधी ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी और गले से चेन छीन कर वापस एनएच होकर पश्चिम की ओर भाग गये. उन्होंने बताया कि बाइक सवार दोनों अपराधियों में एक हेलमेट लगाये हुए था और दूसरा गमछा लपेटे हुए था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी. इधर मंगलवार की दोपहर 12 बजे के करीब हुई घटना के बाद उन्होंने थाना पहुंच इसकी सूचना कोईलवर थानाध्यक्ष को दी, जिसके बाद कोईलवर थानाध्यक्ष नरोतमचन्द्र और अपर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल अपराधियों की धरपकड़ और घटना की जानकारी के उद्देश्य से पीड़ित को साथ लेकर सकड्डी टोल प्लाजा पर पहुंच एनएच पर लगे कई सीसीटीवी कैमरों को चेक किया, लेकिन कोई संदिग्ध नहीं दिखा. हालांकि खबर लिखे जाने तक पीड़ित द्वारा कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




