भोजपुरिया क्राफ्ट हमारी समृद्ध पारंपरिक कारीगरी को नया जीवन देगा : सुदामा

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 24 Apr 2025 6:14 PM

विज्ञापन

सांसद सुदामा प्रसाद ने भोजपुरिया क्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का उद्घाटन

विज्ञापन

जगदीशपुर.

नाबार्ड प्रायोजित एवं जन विकास क्रांति द्वारा संचालित भोजपुरिया क्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का नयका टोला जगदीशपुर में शुभारंभ किया गया. उद्घाटन नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक विनय कुमार सिन्हा, आरा सांसद सुदामा प्रसाद तथा विधायक डॉ अजीत कुशवाहा ने किया.

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि यह पहल न केवल हमारी समृद्ध पारंपरिक कारीगरी को नया जीवन देगा, बल्कि इससे सैकड़ों कारीगरों को सशक्त बनने का अवसर मिलेगा. ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक रोजगार उपलब्ध की दिशा में यह एक मजबूत कदम है. नाबार्ड के महाप्रबंधक विनय कुमार सिन्हा ने कहा कि भोजपुरिया क्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का उद्देश्य पारंपरिक लकड़ी के खिलौनों व शिल्प को आधुनिक बाजार से जोड़ना, डिजाइन इनोवेशन, प्रशिक्षण, कच्चे माल की उपलब्धता और विपणन सहयोग देना है. विधायक डॉ अजीत कुशवाहा ने कहा कि भोजपुर की मिट्टी में हुनर है, जरूरत है सही दिशा और संसाधनों की. यह प्रोड्यूसर कंपनी कारीगरों को वो मंच देगी. कार्यक्रम में नाबार्ड भोजपुर के जिला विकास प्रबंधक रंजित कुमार सिन्हा, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश भारती, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ पीके द्विवेदी, बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रभात कुमार सिन्हा ,केवाइपी ऑनर एसोशिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह ,अंबुज कुमार ,नीरज कुमार ,संजय कुमार ,जिला कौशल प्रबंधक संतोष कुमार, संजय कुमार सिंह, जन विकास क्रांति के अध्यक्ष फुलझारो देवी आदि मौजूद थे. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जन विकास क्रांति के महासचिव डॉ हिमराज सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन