ePaper

सेमिनार की तैयारी को लेकर कोर कमेटी की हुई बैठक

Updated at : 05 May 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
सेमिनार की तैयारी को लेकर कोर कमेटी की हुई बैठक

सेमिनार में कई विशेषज्ञ देंगे अपनी राय

विज्ञापन

आरा.

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में 16 एवं 17 मई को मनोविज्ञान विभाग में होनेवाले सेमिनार की तैयारी को लेकर एक कोर कमेटी की बैठक मनोविज्ञान विभाग में की गयी. अध्यक्षता मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष के प्रोफेसर लतिका वर्मा ने की. इस बैठक में कोर कमेटी के सारे सदस्यों को सेमिनार को सफल बनाने के लिए टास्क दिया गया.

यह सेमिनार 16 और 17 मई को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय जीरो माइल स्थिति नूतन परिसर के भवन में आयोजित किया गया है. सेमिनार का मुख्य विषय है डिजिटल युग में खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करना एवं मानव विकास में प्रौद्योगिकी की भूमिका की खोज ” है. सेमिनार वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी के संरक्षण में आयोजित किया जायेगा. वहीं इस सेमिनार में महान मनोवैज्ञानिक पूर्व कुलपति प्रो गिरीश्वर मिश्रा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे. वक्ताओं में अहमदाबाद की ख्याति प्राप्त मनोविज्ञान की प्रोफेसर एसल वाया, नैशनल इंफॉर्मेशन सेंटर के वरिष्ठ अधिकारी डॉ राजेश सिंह, बैंगलुरू से मयंक प्रकाश, एंटरप्रेन्योर और मार्केटिंग एक्सपर्ट वैलनेंस कोच प्रकृति प्रसाद दिल्ली से, प्रो सत्यगोपाल जी हेड ऑफ डिपार्टमेंट मनोविज्ञान (बीएचयू) सभी अपने प्रस्तुति दो दिनों में प्रस्तुत करेंगे. इस सेमिनार की अध्यक्षता वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी जी करेंगे.उपस्थित शिक्षकों में प्रो यशवंत कुमार, डॉ प्रियंका पाठक, डॉ कुमारी प्रीतिका, डॉ वाचस्पति दुबे, डॉ शादिया हबीब, डॉ रश्मि, डॉ इंदु , डॉ कायनात रिजवी ,शोधार्थी तथा छात्र उपस्थित थे. सेमिनार के राष्ट्रीय समन्वयक डॉक्टर वाचस्पति दुबे ने बताया कि सेमिनार की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है और हम लोगों ने सफल बनाने के लिए मनोयोग के साथ प्रयासरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन