बंधन बैंक लूट के प्रयास में फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 02 Feb 2026 7:18 PM

विज्ञापन

घटनास्थल पर मिले डंप डाटा व मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने की गिरफ्तारीएक देशी पिस्टल, एक मैगजीन व दो कारतूस बरामद

विज्ञापन

आरा.

उदवंतनगर थाना पुलिस ने बंधन बैंक लूट के प्रयास मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी उदवंतनगर थाना क्षेत्र इलाके से रविवार को की. उसके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन एवं दो कारतूस बरामद किया है.

गिरफ्तार उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सुढ़नी गांव निवासी स्व. बैजनाथ यादव का पुत्र गुड्डू यादव उर्फ रजनीश यादव है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने दी. बता दें कि बीते वर्ष 26 दिसंबर की सुबह उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर एवं खरौनी गांव के बीच स्थित बंधन बैंक में लूट करने का प्रयास किया गया था. हालांकि ग्रामीणों के इकट्ठा होने एवं पुलिस के तत्काल पहुंचने के कारण अपराधी भाग निकले थे. जिसके बाद पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में घटनास्थल पर मिले टावर डंप एवं मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर गुड्डू यादव उर्फ रजनीश यादव का नाम आया था. इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा गुड्ड यादव उर्फ रजनीश यादव को उदवंतनगर थाना क्षेत्र इलाके से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान उसके द्वारा बंधन बैंक लूट मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी. उसके निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन एवं दो कारतूस बरामद किया. पुलिस के बताये जाने के अनुसार अपराधी गुड्डू यादव उर्फ रजनीश यादव का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. उस पर उदवंतनगर थाना में दर्ज तीन लूट, दो डकैती व दो शराब सहित जगदीशपुर, टाउन, नवादा एवं गडहनी थाना क्षेत्र में भी लूट कांड मामले में आरोपित रहा है.

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन