सेमरा गांव में हुए दोहरे हत्याकांड में दो आरोपित समेत चार धराये

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 20 Mar 2025 9:40 PM

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपितों में बिंदगावां गांव निवासी नारायण सिंह के पुत्र रवि कुमार सिंह उर्फ रजनीश सिंह एवं जनक सिंह के पुत्र अर्जुन कुमार सिंह शामिल हैं.

विज्ञापन

बड़हरा. स्थानीय थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें सेमरा दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बुधवार की रात छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपितों में बिंदगावां गांव निवासी नारायण सिंह के पुत्र रवि कुमार सिंह उर्फ रजनीश सिंह एवं जनक सिंह के पुत्र अर्जुन कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दूसरी ओर बड़हरा गांव के दो मारपीट का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों के एक-एक लोग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित स्व केदार तिवारी के पुत्र गणेश तिवारी व स्व विकास तिवारी के पुत्र सूर्यनाथ तिवारी है. पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन