विभिन्न मामलों में 27 आरोपित गिरफ्तार
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

विभिन्न मामलों में आरोपित रहे है गिरफ्तार आरोपित
विज्ञापन
आरा.
पुलिस कप्तान मिस्टर राज के निर्देश पर छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें विभिन्न मामलों के 27 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. मिली जानकारी के अनुसार आर्म्स एक्ट में तीन, आइटी एक्ट में एक, हत्या के कांड में चार, वारंट में दो, अन्य कांड में चार शामिल हैं. जबकि शराब पीने में 13 को गिरफ्तार किया गया. इधर 77.76 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. वहीं, 14 जमानतीय तथा 15 अजामनतीय वारंट का निष्पादन किया गया. जबकि चार कुर्की का निष्पादन हुआ. दूसरी तरफ 400 लीटर महुआ पाश को नष्ट किया गया. वहीं, 761 वाहनों की जांच की गयी, जिनसे जुर्माना के रूप में 711000 रुपये की बरामदगी की गयी. अन्य बरामदगी में एक देसी पिस्टल, दो मोबाइल, एक टेंपू, एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया. जबकि 11 भट्ठी को ध्वस्त किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










