बर्थ डे पार्टी में पिस्टल लहरा रहे तीन युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बर्थ डे पार्टी में पिस्टल लहरा रहे तीन युवक गिरफ्तार

साहेब टोला रोड स्थित एक मैरेज हॉल से किये गये गिरफ्तार

विज्ञापन

बिहिया.

बिहिया नगर के साहेब टोला रोड स्थित एक मैरेज हॉल में बुधवार की देर शाम बर्थ डे पार्टी में पिस्टल लहरा रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस दौरान युवकों की बाइक भी जब्त कर ली है. थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि पकड़े गये युवकों में बिहिया नगर निवासी भुपेन्द्र कुमार पाण्डेय के पुत्र गोलू कुमार, बिहिया थाना क्षेत्र के चकरही गांव निवासी गुरूचरण सिंह का पुत्र सिंकू कुमार और शाहपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी महेश यादव के पुत्र उमाशंकर यादव शामिल हैं. जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि साहेब टोला स्थित एक मैरेज हॉल में आयोजित किसी की बर्थ डे पार्टी में तीन युवक पिस्टल लहरा रहे हैं. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने मैरेज हॉल में छापेमारी कर तीनों युवकों को पिस्टल समेत गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये युवकों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन