ePaper

हत्या के प्रयास मामले में फरार दो आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 15 Jan 2026 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या के प्रयास मामले में फरार दो आरोपित गिरफ्तार

टाउन थाना पुलिस ने उजियार टोला बिंद टोली मुहल्ला से दोनों को पकड़ा

विज्ञापन

आरा.

टाउन थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. उनकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के उजियार टोला बिंद टोली मुहल्ले से बुधवार को की.

गिरफ्तार आरोपितों में टाउन थाना क्षेत्र के उजियार टोला बिंद टोली मुहल्ला निवासी प्रभु बिंद का पुत्र बलेंडर बिंद उर्फ देव एवं उसी मुहल्ले के निवासी कुलदीप बिंद का पुत्र रंजन कुमार शामिल है. बता दें कि बीते वर्ष तीन जून को कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के रादासी सिंह के इंग्लिश गांव निवासी स्व. द्वारिका प्रसाद सिंह के पुत्र विजय कुमार सिंह अपने बेटे मुकेश कुमार सिंह के साथ टाउन थाना क्षेत्र के मारुति नगर में अपना मकान बनवा रहे थे, तभी बलेंडर बिंद उर्फ देव एवं रंजन कुमार सहित कई लोग वहां आये और वहां पर रखा सरिया जबरदस्ती उठा कर ले जाने लगे. जब विजय कुमार सिंह के बेटे मुकेश कुमार सिंह ने उन्हें सरिया ले जाने से मना किया, तो उन लोगों द्वारा लाठी-डंडे एवं लोहे के रॉड से दोनों बाप-बेटे की पिटाई कर दी थी और दोनों जख्मी हो गये थे. इसके बाद विजय कुमार सिंह द्वारा बलेंडर बिना उर्फ देव एवं रंजन कुमार सहित आठ नामजद एवं 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उसी समय से दोनों आरोपित की फरार चल रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन