घर में पंखे की कुंडी से लटका मिला आर्मी जवान का शव, सनसनी

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 08 Feb 2026 6:50 PM

विज्ञापन

साली की शादी में शिरकत होने के लिए घर आया था जवानपत्नी द्वारा आत्महत्या करने की कही जा रही बातनवादा थाना क्षेत्र के न्यू करमन टोला बस स्टैंड के पीछे रविवार की दोपहर हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के न्यू करमन टोला बस स्टैंड के पीछे स्थित मुहल्ले में रविवार की दोपहर पंखे की कुंडी से लटका एक आर्मी जवान का शव बरामद हुआ. मृत जवान के गले पर काला रंग का निशान पाया गया है. वहीं पत्नी द्वारा आत्महत्या करने की बात कही जा रही है. घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी है.

सूचना मिलते ही नवादा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के नानो गांव निवासी गुरुचरण सिंह का 36 वर्षीय पुत्र विजेंद्र कुमार है. करीब छह वर्षों से वह नवादा थाना क्षेत्र के न्यू करमन टोला बस स्टैंड के पीछे स्थित मुहल्ले में किराये का मकान लेकर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता था. वह पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 225 रेजीमेंट में तैनात था. जानकारी के अनुसार 10 दिन पूर्व ही वह छुट्टी बिता कर अपने घर से वापस ड्यूटी कोलकाता गया था, लेकिन साली की शादी में शामिल होने को लेकर वह शनिवार को ही वापस घर आया था. बताया जा रहा है कि उसने शेयर बाजार में करीब दो लाख रुपये लगाया था, जो डूब गया. डिप्रेशन में आकर उसने रविवार की दोपहर अपने कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे के कुंडी से लटक कर खुदकुशी कर ली. जब काफी देर तक उसने कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तब पत्नी ने खिड़की से झांक कर देखा तो वह कुंडी से लटक रहा था. तब उसने इसकी सूचना स्थानीय थाना एवं मकान मालिक को दी. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची. इससे पहले परिजनों द्वारा शव को नीचे उतार दिया गया था. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में बड़ा था. उसके परिवार में पत्नी मनोरमा देवी व दो पुत्र रोहित कुमार एवं लक्ष्य कुमार है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी पत्नी मनोरमा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन