ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Updated:
विज्ञापन

शहर के जगदेव नगर स्थित लहठान भवन के समीप रेलवे ट्रैक पर रविवार की रात हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

आरा-सासाराम रेलखंड पर नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर गली नंबर-7 स्थित लहठान भवन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी.

घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना नवादा थाना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी मुलुकनाथ महतो के 45 वर्षीय पुत्र बलिराम महतो है. वह गुजरात में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते थे. इधर, मृतक के बेटे अंकित कुमार ने बताया कि वह गुजरात जाने के लिए घर से निकले थे. इसी बीच यह घटना घट गयी. इसके बाद नवादा थाना पुलिस द्वारा फोन द्वारा इसकी सूचना उन्हें दी गयी. सूचना पाकर वे लोग सदर अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव को दाह-संस्कार के लिए वापस गांव ले गये. बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी चंद्रावती देवी, दो पुत्री सुषमा, अंशु एवं एक पुत्र अंकित कुमार है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. घटना के बाद उसकी पत्नी चंद्रावती देवी परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन