कार से 319 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 28 Jan 2026 5:59 PM

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना पुलिस ने सारंगपुर गांव के पास से जब्त की शराब

विज्ञापन

आरा.

शराब की बरामदगी को लेकर भोजपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे लगातार अभियान के अंतर्गत मंगलवार की शाम को मुफस्सिल थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है.

इस कड़ी में मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव स्थित चिमनी भट्ठा के समीप वाहन चेकिंग के क्रम में उजला रंग की वैगनार कार से 319 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की तथा कार को जब्त कर लिया. जबकि चालक सह तस्कर भागने में सफल रहा. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बुधवार को दी. बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की उजला कार में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लादकर ले जायी जा रही है. सूचना के सत्यापन उपरांत मुफस्सिल थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर पुलिस ने सारंगपुर चिमनी भट्ठा के समीप वाहन चेकिंग लगायी, तभी एक वैगनार कार आते हुए दिखायी दी. हालांकि पुलिस को देखते ही कार चालक सह तस्कर कर खड़ी कर भाग निकला. तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से 319 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद किया. वहीं कार को जब्त कर लिया. मुफस्सिल थाना में पुलिस ने गाड़ी मालिक एवं फरार चालक सह तस्कर के खिलाफ बिहार मद्य निषेध अधिनियम एक के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं, पुलिस के अनुसार गाड़ी बिहार की है. उस पर पटना का नंबर प्लेट लगा हुआ है. गाड़ी का सत्यापन किया जा रहा है.

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन