पूर्व के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दंपती समेत सात जख्मी
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

धोबहा थाना क्षेत्र के शुक्लपुरा गांव में शनिवार की शाम हुई घटना.
विज्ञापन
आरा.
धोबहा थाना क्षेत्र के शुक्लपुरा गांव में शनिवार की शाम पूर्व के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों से दंपती समेत सात लोग जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में एक पक्ष के धोबहा थाना क्षेत्र के शुक्लपुरा गांव निवासी सोहन केसरी, उनकी पत्नी सुमित्रा देवी व तीन पुत्र मंतोष केसरी, मनोज केसरी, संतोष केसरी एवं पोता मोहित कुमार शामिल हैं. जबकि दूसरे पक्ष से उसी गांव के निवासी रामदयाल केसरी का पुत्र विकास केसरी शामिल है. इधर, मंतोष केसरी ने बताया कि वह एवं उसका बड़ा भाई संतोष केसरी महाराष्ट्र के पूणे में रहकर काम करते हैं. तीन महीने पहले पट्टीदार द्वारा मनोज केसरी की बेटी व उनकी भतीजी रागिनी के साथ घर में घुसकर मारपीट की गयी थी. मारपीट के दौरान उसका पैर फ्रैक्चर कर गया था, जिसको लेकर दोनों पक्ष की तरफ से प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी थी. उसने बताया कि उनकी भतीजी की रागिनी कुमारी की 5 मई को शादी है, जिसको लेकर वे लोग पूणे से वापस गांव लौटे थे. शनिवार की शाम उसी पर्व के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले नोंकझोंक हुई. इसके बाद दोनों पक्ष आपस भीड़ गये और मारपीट की. पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










