धनडीहा में बकाया पैसे मांगने पर मारपीट, कान को काटा
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

जख्मी युवक बिट्टू कुमार कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहा निवासी रामभजन साव का पुत्र है
विज्ञापन
कोईलवर.
थाना क्षेत्र के धनडीहा गांव में बकाया पैसा मांगना एक युवक को महंगा पड़ गया. उधार लेनेवाले ने युवक के साथ जमकर मारपीट करते हुए धारदार दाब से उसके कान पर वार कर दिया, जिससे उसका कान दो टुकड़ा हो गया. आनन-फानन में उसे कोईलवर अस्पताल लाया गया, जहां उसके कान में दो दर्जन से अधिक टांके पड़े. जख्मी युवक बिट्टू कुमार कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहा निवासी रामभजन साव का पुत्र है. घटना को लेकर जख्मी ने कोईलवर थाना में एक नामजद राजू कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है. लिखित आवेदन में पीड़ित ने कहा है कि राजू के पास उसका पहले का पांच हजार रुपया बकाया था,बार बार मांगने पर भी वह पैसे वापस नही कर रहा था. इसी दरम्यान वह शुक्रवार को भी अपने बकाए पैसे मांगने उसके घर गया था. इसी दौरान राजू ने उसके साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में उसका बांया कान कट गया. थानाध्यक्ष नरोत्तम चन्द्र ने बताया कि मारपीट के मामले में एक युवक बिट्टू कुमार ने नामजद पर प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










