बारात में नाच के दौरान विवाद में दूल्हे के बड़े भाई को मारा चाकू
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 07 May 2025 6:38 PM
विज्ञापन
लड़की के चचेरे भाई व उसके दोस्तों पर चाकू मारने का लगा आरोप
विज्ञापन
आरा.
धनगाई थाना क्षेत्र के शिवराजी टोला गांव में मंगलवार की देर रात बारात में नाच के दौरान उपजे विवाद में दूल्हे के बड़े भाई को चाकू मार दिया गया. घायल युवक को दाहिने साइड कमर पर चाकू मारा गया है. उसे इलाज के लिए आरा के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. देखते-ही-देखते शादी में खुशी का माहौल सन्नाटे में बदल गया. जानकारी के अनुसार घायल बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कांट गांव निवासी श्रीकांत यादव का 32 वर्षीय पुत्र राजकुमार यादव उर्फ लल्लू यादव है. वह दूल्हे का बड़ा भाई है. जख्मी राजकुमार यादव उर्फ लल्लू यादव ने बताया कि वह अपने छोटे भाई देव कुमार यादव की बारात लेकर धनगाई थाना क्षेत्र के शिवाजी टोला निवासी संतोष यादव के यहां आया था. उनके द्वारा ही बारात में नाच प्रोग्राम का आयोजन भी किया गया था. दरवाजे पर बारात लगने के बाद उसके परिवार के अन्य सदस्य खाना खाने चले गये. वह नाच देख रहा था, तभी लड़की का चचेरा भाई व उसके अन्य दोस्त वहां आ गये और स्टेज पर चढ़कर नर्तकी के साथ डांस करने लगे. जब उसने कहा कि यह ठीक बात नहीं है. आप लोग नीचे उतर कर नाचे. इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई. इसके बाद लड़की के चचेरे भाई व उसके दोस्तों द्वारा पहले उसकी जमकर पिटाई की गयी. जब वह भागने का प्रयास करने लगा, तो उनके द्वारा उसे चाकू मार दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. सूचना पाकर धनगाई थानाध्यक्ष रितेश दुबे पुलिस बल के साथ आरा शहर के निजी अस्पताल पहुंचे और जख्मी युवक से मिल घटना की जानकारी ली. इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. जख्मी का इलाज कर रहे सर्जन डॉ विकास सिंह ने बताया कि युवक को दाहिने साइड नाभि के नीचे चाकू लगा था. इससे खून काफी बह गया था. उसकी छोटी व बड़ी आंत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी थी. ऑपरेशन कर डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है. अभी मरीज की स्थिति स्टेबल है. अभी उसे निगरानी में रखा गा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










