मझौंवा के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्त जख्मी
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

टाउन थाना क्षेत्र के मझौंवा सुंदर नगर के समीप गुरुवार की सुबह हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मझौंवा सुंदर नगर के समीप गुरुवार की सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्त जख्मी हो गये. जिसके बाद उनका इलाज आर सदस्य अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में टाउन थाना क्षेत्र के मझौंवा गांव निवासी उत्कर्ष कुमार व अमन कुमार शामिल हैं जो दोनों दोस्त हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह वे दोनों बाइक से अपने घर से किसी काम को लेकर पुरानी पुलिस लाइन आ रहे थे. उसी दौरान मझौंवा सुंदर नगर के समीप विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों जख्मी हो गये. इसके बाद उनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










