सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन दोस्त जख्मी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की रात हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
शहर के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्त जख्मी हो गये. जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पैठानपुर गांव निवासी स्व.शिवजी सिंह का 25 वर्षीय पुत्र संतोष उर्फ करिया सिंह, उसी गांव के निवासी स्व. प्रह्लाद साव का 30 वर्षीय पुत्र रतन कुमार एवं उसी थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी स्व.राजेंद्र यादव का 30 वर्षीय पुत्र कमलेश यादव शामिल हैं एवं तीनों पेशे से राजमिस्त्री हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम वह चंदवा हाउसिंग से राजमिस्त्री का काम कर बाइक से वापस गांव लौट रहे थे. उसी दौरान चंदवा पेट्रोल पंप के समीप कीचड़ होने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे तीनों जख्मी हो गये. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










