बुजुर्ग से चार लाख 90 हजार रुपये ले उड़े झपट्टा मार गिरोह के सदस्य

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 13 May 2025 8:05 PM

विज्ञापन

इ-रिक्शा पर सवार बुजुर्ग अपने दामाद के संग पैसे की निकासी कर जा रहे थे घर

विज्ञापन

आरा.

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के पशिचमी ओवरब्रिज के समीप मंगलवार को बाइक सवार झपट्टामार गिरोह के सदस्यों ने इ-रिक्शा पर बैठे बुजुर्ग के हाथ से चार लाख 90 हजार रुपये से भरा थैला छीन लिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी मच गयी. इस संबंध में भुक्तभोगी बुजुर्ग के दमाद द्वारा स्थानीय थाने में लिखित आवेदन प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिया है.

सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष विपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है. दिये गये आवेदन में बक्सर जिले के कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र के अरक गांव निवासी स्व.ध्रुव नारायण सिंह के पुत्र सुमंत कुमार सिंह ने बताया कि उनका ससुराल उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल है. वे दो दिन पूर्व अपने ससुराल आये थे. मंगलवार की सुबह वह अपने ससुर लालसाहेब सिंह के साथ नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा स्थित एसबीआइ ब्रांच में पैसा निकासी करने गये थे, जहां से उन्होंने चार लाख 90 हजार रुपये की निकासी की. इसके बाद प्लास्टिक के थैले में रुपये रखकर बैंक से बाहर निकले. तत्पश्चात वे दोनों इ-रिक्शा से जीरो माइल जा रहे थे. वे खुद इ-रिक्शा चालक के दाएं तरफ एवं उनके ससुर बाएं साइड में अपने हाथ में पैसे का प्लास्टिक का थैला लिए बैठे हुए थे. जैसे ही उन लोगों का इ-रिक्शा कतीरा स्थित पश्चिमी ओवरब्रिज पर पहुंचा. तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो झपट्टा मार उनके ससुर के हाथ से रुपये से भरा थैला छीनकर भाग निकले. बदमाशों में एक ने अपने सर पर गमछा बांधा था. जबकि बाइक चला रहा दूसरा बदमाश हेलमेट लगाये हुए था. पुलिस की टीम बैंक एवं घटनास्थल के आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर झपटा मार गिरोह के सदस्यों को पहचान कर गिरफ्तार करने में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन