बाइक से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, घर में मचा कोहराम
Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :03 Dec 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन

इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान ड़ा दमशाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी एवं शाहपुर गांव के बीच बुधवार की सुबह घटी घटना
विज्ञापन
आरा.
शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी एवं शाहपुर गांव के बीच बुधवार की सुबह चलती बाइक से गिरकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच रही. जानकारी के अनुसार मृतका शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी सरैंया गांव निवासी स्व. श्रीकिशुन तुरहा की 70 वर्षीया पत्नी लक्ष्मीणा कुंअर है. इधर, मृतका के बेटे रामजी तुरहा ने बताया कि वह बुधवार की सुबह अपने पोते अखिलेश कुमार के साथ बाइक द्वारा अपने गांव से शाहपुर बाजार जा रही थी. उसी दौरान बिलौटी एवं शाहपुर के बीच वह असंतुलित होकर चलती बाइक से गिर पड़ीं और गंभीर रूप से जख़्मी हो गयीं. उन्हें इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव को वापस गांव ले गये. बताया जाता है कि मृतका को तीन पुत्री पूनम देवी, अनीता देवी, संगीता देवी, दो पुत्र रामजी तुरहा एवं कृष्णा तुरहा है. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




