कीटनाशक का सेवन करने से महिला की हालत बिगड़ी
Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :16 Jan 2026 6:03 PM (IST)
विज्ञापन

टाउन थाना क्षेत्र के मीराचक मुहल्ले में हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मीराचक मुहल्ले में घरेलू कलह के कारण एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गयी. उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार उक्त महिला टाउन थाना क्षेत्र के मीराचक मुहल्ला निवासी 32 वर्षीय मीरा देवी है.इधर, उक्त महिला के पति ने बताया कि शुक्रवार की सुबह के बीच घरेलू कलह को लेकर नोक झोंक हुई, जिसके बाद उसकी पत्नी ने कीटनाशक का सेवन कर लिया. जब उसे परेशानी होने लगी तो परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आये, जहां गंभीर स्थिति में डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




