ePaper

सड़क पर फिसलकर गिरा बाइक सवार, गयी जान

Updated at : 07 May 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर फिसलकर गिरा बाइक सवार, गयी जान

मृतक की मां और बेटी जख्मी,रेफर

विज्ञापन

कोईलवर.

कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर अब्दुल बारी पुल के सड़क मार्ग में एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गयी. इस घटना में बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि पीछे बैठी एक महिला और एक बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. दोनों को गंभीर रूप से जख्मी अवस्था में कोईलवर सीएचसी लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना मंगलवार की देर रात की है.

जब वह बाइक पर अपनी मां और बेटी को बिठाकर कोईलवर की ओर आ रहा था. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सुरौंधा टापू निवासी टुनटुन पासवान के 28 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश पासवान के रूप में की गयी. जबकि जख्मी महिला प्रभा देवी (50) और बच्ची माही (05) है. दोनों जख्मी मृतक की मां और बेटी हैं. दोनों की स्थिति काफी गंभीर है. परिजनों ने बताया कि ओमप्रकाश के चचेरे भाई की शादी कोईलवर के सुरौंधा कॉलोनी स्थित घर में थी. चचेरे भाई के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए परिवार के सदस्य सभी सुरौंधा टापू से कोईलवर सुरौंधा कॉलोनी आये थे. इसी शादी में शामिल होने के लिए मृतक भी अब्दुल बारी पुल होकर कोईलवर की ओर आ रहे थे, इसी दरम्यान बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमे ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि उसकी मां और बेटी दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इधर पुल में दुर्घटनाग्रस्त होकर बाइक से गिर छटपटाते देख तीनों को रास्ते से गुजर रहे राहगीरों आनन फानन में उठाकर कोईलवर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया. जबकि दोनों जख्मी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर रेफर किये गये दादी पोती में दादी की स्थिति काफी चिंताजनक बतायी गयी थी. बुधवार को समाचार लिखे जाने तक जख्मी प्रभा देवी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन