हथियारबंद बदमाशों ने बालू घाट पर की फायरिंग

Updated:
विज्ञापन

चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी बालू घाट पर रविवार की देर रात हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी बालू घाट पर रविवार की देर रात अज्ञात हथियारबंद बदमाशों द्वारा फायरिंग कर दी गयी. उनके द्वारा करीब चार से पांच राउंड फायरिंग करने की चर्चा की जा रही है. घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी.

सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के अंधारी बालू घाट पर रविवार की देर रात अज्ञात हथियारबंद बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग कर दी गयी. हालांकि फायरिंग के दौरान किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हो पाया है. वहीं फायरिंग किसने और क्यों की. इसका कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है. इधर, पुलिस द्वारा बताये जाने के अनुसार बालू घाट करीब चार से पांच राउंड फायरिंग करने की बात सामने आ रही है. घटनास्थल से किसी प्रकार का कोई खोखा बरामद नहीं हो सका है. हालांकि पुलिस द्वारा अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. प्राथमिकी दर्ज उपरांत पुलिस आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन