तिहरे हत्याकांड मामले में फरार अभियुक्त ने किया सरेंडर
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 25 Apr 2025 6:20 PM
पुलिसिया दबिश के कारण कोर्ट में किया समर्पण
आरा.
गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड मामले में फरार आरोपित ने शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने दी. उन्होंने बताया कि उक्त मुख्य आरोपित गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव निवासी जगा सिंह का पुत्र पवन कुमार सिंह है. वह तिहरे हत्याकांड में नामजद था. घटना के बाद से ही फरार चल रहा था.बता दें कि बीते 20 अप्रैल की रात पूर्व के विवाद में लहरपा गांव में अंधाधुध फायरिंग हुई थी, जिसमें गोली लगने से गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव निवासी सुरेश सिंह के 25 वर्षीय पुत्र लवकुश कुमार, संजय कुमार सिंह का 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार एवं सुदर्शन सिंह का 16 वर्षीय पुत्र अप्पू कुमार की मौत हो गयी थी. जबकि उसी गांव के स्व.बबन सिंह का पुत्र पंकज कुमार, राम लड्डू सिंह का पुत्र लवकुश कुमार, प्रमोद कुमार सिंह का पुत्र बिट्टू उर्फ आर्यन एवं नारायणपुर थाना क्षेत्र के भलुनी गांव निवासी 73 वर्षीय अक्षय कुमार जख्मी हो गये थे. तिहरे हत्याकांड में मृतक राहुल कुमार के पिता संजय कुमार सिंह के बयान पर लहरपा गांव निवासी सह अगिआंव पंचायत की पूर्व मुखिया पति रमेश सिंह, उनके बेटे बबलू सिंह सहित आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर एक अभियुक्त तथा 36 घंटे के अंदर तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जबकि उक्त आरोपित उसी समय से फरार चल रहा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










