ePaper

सोना लूटकांड में संलिप्त आरोपित धराया

Updated at : 20 Mar 2025 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
सोना लूटकांड में संलिप्त आरोपित धराया

नवादा थानांतर्गत विश्वविद्यालय के समीप लूटा गया था 632 ग्राम सोना

विज्ञापन

आरा.

नवादा थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के समीप दो माह पूर्व सोना लूटकांड में पुलिस ने एक अन्य आरोपित को पकड़ा. इसकी जानकारी एसपी ने गुरुवार को दी. बता दें कि पटना जिले के रूपसपुर थाना अंतर्गत धनौत वार्ड नंबर-3 निवासी योगेंद्र प्रसाद के पुत्र नागेंद्र कुमार, जो वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के न्यू पुलिस लाइन कश्यप नगर स्थित अपने निजी मकान में रहते हैं. वे 15 जनवरी को समय करीब छह बजे सुबह अपने घर से ऑटो से स्टेशन जा रहे थे. इसी क्रम में जापानी कृषि फाॅर्म के गेट के पास दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने ऑटो रोक उन्हें उतार लिया और अपनी बाइक पर बलपूर्वक बैठाकर पश्चिमी ओवरब्रिज के रास्ते वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय होते हुए कृषि फाॅर्म के अंदर ले गये थे. इसके बाद पिस्तौल का भय दिखाकर 630 ग्राम सोने का जेवर एवं आठ हजार रुपये के सोने की अंगूठी छीन लिया था. धक्का देकर गिरा दिया था तथा वापस उसी रास्ते से भाग निकले थे. भुक्तभोगी के अनुसार उक्त जेवर वे बाकरगंज पटना दुकानदार के पास लेकर जा रहे थे. इस संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहयोग व अनुसंधान में घटना में संलिप्त छह अभियुक्तों को लूटे गये सोने के जेवर के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुकी है. गिरफ्तार अपराधियों में नगर थाना क्षेत्र के अबरपुल पडाव मोड भट्ठी निवासी अमन कुमार, कोईलवर थाना क्षेत्र के बाग मझौवा सुंदरपुर निवासी सचिन कुमार, नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा कृष्णा नगर निवासी अमित कुमार, नगर थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर निवासी घनश्याम सिंह का पुत्र अंकित कुमार, धरहरा निवासी किशोर कुमार का पुत्र प्रियांशु कुमार एवं इब्राहिमनगर निवासी अरविंद कुमार का पुत्र गोलु कुमार उर्फ राहुल कुमार है. इसके अलावे 20 फरवरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी राज द्वारा लूटा गए 632 ग्राम सोने को उनके मालिक को सुपुर्द कर दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन