पाक में एयर स्ट्राइक पर लोगों ने एक दूसरे को दी बधाई

Updated:
विज्ञापन
पाक में एयर स्ट्राइक पर लोगों ने एक दूसरे को दी बधाई

रिटायर्ड फौजियों एवं आम लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी

विज्ञापन

उदवंतनगर.

पहलगाम आतंकी हमले के विरुद्ध भारत का पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक पर खुशी जताते हुए उदवंतनगर प्रखंड के कोहड़ा गांव में रिटायर्ड फौजियों एवं आम लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी तथा जमकर मिठाई बांटें. रिटायर्ड सूबेदार मेजर चतुर्गुण ओझा ने कहा कि आज का दिन भारत को गौरवान्वित करने वाला है. दुनिया ने भारत की सूझबूझ देखी.

आम नागरिक व सैन्य ठिकानों पर किसी तरह की कार्रवाई न करते हुए पाकिस्तान के नव आतंकी प्रशिक्षण शिविर को नेस्तनाबूद कर दिया. हमने दो लड़ाइयां लड़ी हैं. एयर फोर्स से रिटायर्ड मास्टर वारंट ऑफिसर संजय कुमार ओझा ने कहा कि दुनिया ने आज हमारे एयरफोर्स की ताकत को देखा. हमने पाकिस्तान के घर में घुस कर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया. भारतीय फौज युद्ध के समय भी मानवीय मूल्यों को स्थापित करती है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण आज की एयर स्ट्राइक है, जिसमें हमारे जवानों ने केवल आतंकी बेस को नष्ट किया. एक भी नागरिकों व सैन्य ठिकानों को टारगेट नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि अगर देश को मेरी जरूरत होगी तो मैं अवश्य युद्ध मैदान में उतरूंगा. मौजूद लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एयर स्ट्राइक की बधाई दी. मौके पर मधुसूदन ओझा, योगेन्द्र ओझा, गोविंद ओझा, विनोद ओझा,अजय पाण्डेय,देव, हरिओम सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन