ePaper

23 को धूमधाम से मनेगा कुंवर सिंह का विजयोत्सव

Updated at : 31 Mar 2025 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
23 को धूमधाम से मनेगा कुंवर सिंह का विजयोत्सव

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल सिंह शकरवार के आवासीय कार्यालय में हुई बैठक

विज्ञापन

आरा

. वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह समिति की बैठक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल सिंह शकरवार के आवासीय कार्यालय बैंक काॅलोनी अहिरपुरवा में हुई. इसमें आगामी 23 अप्रैल को धूमधाम से बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया. अध्यक्षता राष्ट्रीय कुंवर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल सिंह शकरवार और संचालन वार्ड पार्षद प्रयाग यादव ने किया. 23 अप्रैल को कुंवर सिंह पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा. इसके पूर्व हाथी घोड़ा ऊंट बैंड बाजा के साथ शहर में जुलूस निकाला जायेगा. बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कुंवर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल सिंह शकरवार और संचालन वार्ड पार्षद प्रयाग यादव ने किया. 23 अप्रैल को बाबू कुंवर सिंह (रमना) मैदान में प्रात बजे पार्क में कुंवर सिंह के घुड़सवार मूर्ति पर माल्यार्पण कर हाथी घोड़ा ऊंट बैंड बाजा के साथ शहर के मुख्य मार्ग होते हुए आरा रेलवे प्रांगण में पहुंचकर कुंवर सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण किया जायेगा. बैठक में सर्व श्री ठाकुर राज किशोर सिंह, महामंत्री डाॅ रघुवर प्रसाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पप्पू यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता, मनोज सिंह प्रदेश महामंत्री, अशोक कुमार सिंह उर्फ राम बाबू सिंह प्रदेश महामंत्री बरमेश्वर सिंह बेहरा महासचिव ठाकुर संजय सिंह सचिव,हरेंद्र सिंह तोमर,शशि त्रिपाठी, राजगुरु शिवदास सिंह,संरक्षक, डाॅ गुलाब सिंह संरक्षक,प्रयाग यादव, महंत सिंह, मुखिया जिलाध्यक्ष कन्हैया महाप्रभु, मृत्युंजय भारद्वाज, जितेंद्र सिंह विनोद सिंह अशोक यादव,वीरमती सिंह,कालिका सिंह,भुजाली सिंह बाबू सोनु, राजकुमार सिंह एस पी सिंह सहित सैकड़ों लोगों भाग लिया. इस आशय की जानकारी अध्यक्ष निर्मल सिंह शकरवार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन