ePaper

आरा जंक्शन विश्व की आधुनिकतम तकनीक से सुसज्जित होगा : जीएम

Updated at : 05 Jan 2026 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
आरा जंक्शन विश्व की आधुनिकतम तकनीक से सुसज्जित होगा : जीएम

जीएम ने आरा जंक्शन के वाशिंग पिट, पैनल रूम का लिया जायजाआरा जंक्शन से कई नयीं ट्रेनों का होगा परिचालन

विज्ञापन

आरा.

हाजीपुर रेलवे जोन के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह स्पेशल सैलून से सोमवार को आरा जंक्शन पहुंचे. उनके साथ दानापुर के डीआरएम विनोद कुमार भी थे. आरा जंक्शन के प्रबंधक एनके राय ने उनकी आगवानी की. प्लेटफाॅर्म नंबर चार पर पहुंचे जीएम का अधिकारियों ने स्वागत किया.

जीएम छत्रसाल सिंह ने दानापुर डीआरएम विनोद कुमार, एडीआरएम ऑपरेशन आधार राज के साथ आरा जंक्शन का निरीक्षण किये. पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सोमवार को आरा जंक्शन का विस्तृत निरीक्षण किया और साथ ही रेलवे के तकनीकी इतिहास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ते हुए मशीन लर्निंग आधारित अत्याधुनिक डिपो/वॉशिंग पिट का उद्घाटन किया. निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर की सफाई, प्लेटफॉर्म की व्यवस्था, ट्रेनों के परिचालन, यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से समीक्षा की. अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये की यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और समयबद्ध सेवाएं देना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है. निरीक्षण के दौरान जीएम ने वासिंग पिट, पैनल रूम का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में आरा जंक्शन विश्व की आधुनिकतम तकनीक से सुसज्जित होगा. रेल परिचालन को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए दानापुर मंडल में विकसित विश्व की आधुनिकतम रेल सुरक्षा तकनीक भारतीय रेलवे आरा कोचिंग डिपो से प्रायोगिक शुरुआत करने जा रही है, जो आरावासियों के लिए सुखद होगा. निरीक्षण के दौरान विभिन्न यात्री सुविधाओं और मेंटेनेंस एवं परिचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों से बातचीत की एवं जांच की. कुछ बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये.

आने वाले समय में आरा जंक्शन से चलेंगी कई नयीं ट्रेनें आरा जंक्शन से फिलहाल कई ट्रेनों का परिचालन हो रहा है. आनेवाले समय में आरा जंक्शन से कुछ और नयी ट्रेनों को चलाने का आश्वासन दिया. जीएम ने बताया कि आरा जंक्शन के कोचिंग डिपो को मॉडल बनाया जा रहा है. यहां अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मशीन लर्निंग की व्यवस्था की जा रही है. इससे रेल परिचालन ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक हो सकेगी. ट्रायल के तौर पर एक एसी टू कोच में सेंसर लगाया गया है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से कई सेंसर लगाये गये हैं. अगर ट्रेन हाइ स्पीड में है और तापमान बढ़ने से कुछ खामी मिलती है, तो सेंसर इसे एप के माध्यम से बता देगा. इसके बाद उसे दुरुस्त किया जा सकता है. आनेवाले समय में कई ट्रेनों के कोच में यह व्यवस्था बहाल होगी. आरा जंक्शन पर सामुदायिक रेल भवन, मीटिंग हॉल और हेल्थ सेंटर भी बनेगा. जंक्शन के पैनल रूम को वातानुकूलित किया गया है. जिसे जीएम छत्रसाल सिंह ने उद्घाटन किया. लगभग एक घंटे आरा में रुके जीएम. बता दें कि रेल जीएम आरा जंक्शन पर एक घंटे तक रूके एवं निरीक्षण के बाद अपने स्पेशल ट्रेन से गड़हनी की ओर चले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन