कौलो डिहरी से 34 लीटर महुआ शराब बरामद

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 01 Mar 2026 7:08 PM

विज्ञापन

पुलिस ने कौलो डिहरी काली मंदिर के समीप की कार्रवाई

विज्ञापन

सहार.

चौरी पुलिस ने कौलो डिहरी से 34 लीटर महुआ शराब बरामद की. हालांकि पुलिस की सूचना मिलने पर मौके से धंधेबाज फरार हो गया. जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कौलो डिहरी काली मंदिर के समीप छापेमारी कर 34 लीटर महुआ शराब बरामद की.

पुलिस फरार धंधेबाज की पहचान कर मामला दर्ज कर ली है, जिसकी जानकारी चौरी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि शराब के मामले में एक पर मामला दर्ज किया गया है, जिसे जल्द गिरफ्तार किया जायेगा.

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन