ePaper

होली की छुट्टी पर ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, रेफर

Updated at : 01 Mar 2026 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
होली की छुट्टी पर ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, रेफर

पटना-बक्सर फोरलेन पर कोईलवर थाना मोड़ और पेट्रोल पंप के बीच हुई घटना

विज्ञापन

कोईलवर.

पटना-बक्सर फोरलेन पर कोईलवर थाना क्षेत्र के थाना मोड़ और पेट्रोल पंप के बीच एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी. इस घटना में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. युवक की पहचान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी लक्षण सिंह के पुत्र अमित सिंह के रूप में की गयी है.

अमित आरा नगर निगम में वाहन चालक का काम करते हैं और होली की छुट्टी पर अपने ससुराल पटना जिले के नौबतपुर प्रखंड के जैतीपुर जा रहे थे. इसी बीच कोईलवर में एनएच पर सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये. घटना रविवार की दोपहर पौने बारह बजे की है. इधर घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया. आसपास से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए कोईलवर अपर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहगीरों की सहायता से जख्मी हो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोईलवर ले आये, जहां चिकित्सक संजय कुमार के देखरेख में उसका प्राथमिक उपचार किया गया. इधर दूसरी ओर पुलिस ने जख्मी युवक के परिजनों को घटना की सूचना देते हुए उन्हें सदर अस्पताल आरा आने को कहा. इधर ऑन ड्यूटी चिकित्सक संजय कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक के पैर कमर पीठ और सर में गम्भीर चोटें लगी है.युवक फिलहाल खतरे से बाहर है लेकिन उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा रेफर किया गया है.

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन