किसानों काे 48 घंटे के भीतर शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक
विज्ञापन
आरा.
जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (अधिप्राप्ति) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत 193 पैक्स एवं 09 व्यापार मंडलों सहित कुल 202 समितियों का चयन पूर्ण कर लिया गया है तथा सभी समितियों को कैश क्रेडिट की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है. जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि किसानों का 48 घंटे के भीतर शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया जाये. साथ ही जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, भोजपुर को निर्देशित किया गया कि उठाव लक्ष्य के अनुरूप सीएमआर/एससीएमआर लक्ष्य की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करें. बैठक में उप विकास आयुक्त, भोजपुर,अपर समाहर्ता, भोजपुर, सभी अनुमंडल पदाधिकारी ,जिला आपूर्ति पदाधिकारी, भोजपुर, जिला सहकारिता पदाधिकारी भोजपुर, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, भोजपुर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










