ePaper

अजीमाबाद पुलिस ने चिल्हर किरकिरी में शराब के खिलाफ चलाया अभियान

Updated at : 25 Nov 2025 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
अजीमाबाद पुलिस ने चिल्हर किरकिरी में शराब के खिलाफ चलाया अभियान

इस कार्रवाई में पुलिस ने अर्ध निर्मित 250 लीटर जावा शराब नष्ट की

विज्ञापन

संदेश.

अजीमाबाद थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के चिल्हर व किरकिरी गांव में चल रही देसी शराब की भट्ठियों पर छापेमारी की. रविवार को इस अभियान में पुलिस टीम बनायी जा रही कई छोटे-छोटे शराब भट्ठियों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया.

थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में पुलिस को अर्ध निर्मित 250 लीटर जावा शराब को पुलिस ने नष्ट कर दिया. वहीं तस्करों द्वारा तैयार कर बाजार में बेचने के लिए रखे गये 15 लीटर देसी शराब को भी जब्त की. हालांकि पुलिस को वहां को देखते ही शराब तस्कर भागने में सफल हो गया. पुलिस के अनुसार यहां लंबे समय से शराब बनाने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गयी. थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि शराब के निर्माण की सूचना मिलने के बाद चिल्हर और किरकिरी में अभियान चलाकर 250 अर्ध निर्मित शराब तथा महुआ जावा को नष्ट किया गया. क्षेत्र में ऐसे शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जायेगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बनाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन