शहर के 22 केंद्रों पर रविवार को कार्यालय परिचारी की हुई प्रारंभिक परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
शहर के 22 केंद्रों पर रविवार को कार्यालय परिचारी की हुई प्रारंभिक परीक्षा

रीक्षा दोपहर 12 बजे से अपराह्न दो बजे तक चली

विज्ञापन

आरा.

शहर के 22 केंद्रों पर रविवार को कार्यालय परिचारी की प्रारंभिक परीक्षा हुई. यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से अपराह्न दो बजे तक चली. परीक्षा के लिए आरा शहर और इसके आसपास के इलाकों में परीक्षा केंद्र बनाये गये थे.

आरा शहर में एसबी प्लस टू स्कूल मौलाबाग, राजकीयकृत श्री जैन कन्या पाठशाला प्लस टू विद्यालय जेल रोड, आदर्श मध्य विद्यालय मीरगंज, हित नारायण क्षत्रिय प्लस टू विद्यालय बंधन टोला, एचपीडी जैन प्लस टू स्कूल, मॉडल इंस्टिट्यूट प्लस टू उच्च विद्यालय मीरगंज,एस बी कॉलेज मौलाबाग, राजकीय प्लस टू जिला स्कूल, डॉ नेमीचंद शास्त्री कन्या प्लस विद्यालय बाबू बाजार, हर प्रसाद दास जैन कॉलेज,अमीरचंद बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय जेल रोड, ज्ञानोदय प्लस टू एसएस स्कूल, बभनौली आरा सलेमपुर रोड, महाराजा कॉलेज, शांति स्मृति संभावना आवासीय उच्च विद्यालय मझौआ, श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञानस्थली महादेवा रोड, राजकीय कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय केजी रोड, आरएनएस दिल्ली पब्लिक स्कूल जीरो माईल, आर भी एस पब्लिक स्कूल, सनदिया, पयहारी महाराजजी कॉलेज न्यू पुलिस लाइन, संजय गांधी कॉलेज, धरहरा,राम जानकी प्लस स्कूल उदवंतनगर और मानो बैजनाथ सिनीयर सकेंडरी स्कूल कुल्हड़िया केंद्र पर परीक्षा ली गयी. परीक्षार्थियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से भी कम रहा. परीक्षा को लेकर प्रशासन काफी सख्त दिखा. जिला प्रशासन ने कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर केन्द्राधीक्षक व वीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन