आरा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
फोटो | Prabhat Khabar Network

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

Arrah News : आरा-सिन्हा मार्ग पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार राजमिस्त्री अखिलेश पासवान की मौत हो गई. बेलगाम स्कॉर्पियो ने उन्हें कुचल दिया.

विज्ञापन

Arrah News : आरा-सिन्हा मार्ग पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव के समीप शनिवार की दोपहर बेलगाम स्कार्पियो ने साइकिल सवार एक अधेड़ को रौंद दिया. इस दर्दनाक हादसे में उनकी मौत हो गई. इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार, मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव निवासी स्वर्गीय जगदीश पासवान के 46 वर्षीय पुत्र अखिलेश पासवान थे. वह पेशे से राजमिस्त्री का काम करते थे.

शनिवार की सुबह वह साइकिल द्वारा काम करने के लिए थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव गए थे. दोपहर में जब वह खाना खाने के लिए साइकिल से वापस घर लौट रहे थे, उसी दौरान यादवपुर गांव के समीप बेलगाम स्कार्पियो ने रॉन्ग साइड से आकर उन्हें बुरी तरह रौंद दिया.

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण एवं मृतक के परिजन बुरी तरह आक्रोशित हो उठे. जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सदर अस्पताल से शव को वापस ले जाकर यादवपुर गांव के समीप मुख्य सड़क पर रख दिया और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों द्वारा करीब एक घंटे तक सड़क को पूरी तरह जाम रखा गया. सड़क जाम होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा.

जाम की सूचना पाकर मुफस्सिल थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया. इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया.

मृतक के परिवार में मचा कोहराम

इस अचानक हुई घटना के बाद से मृतक के घर में पूरी तरह कोहराम मच गया है. बताया जाता है कि मृतक के परिवार में उनकी पत्नी उषा देवी, तीन पुत्रियां क्रमशः रूबी, अंजली, चंचली एवं एक पुत्र लवकुश पासवान हैं. अखिलेश पासवान ही अपने परिवार के मुख्य भरण-पोषण करने वाले थे. हादसे के बाद से उनकी पत्नी उषा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.


विज्ञापन
Md. Wasim

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन