आरा : जेल के अंदर वीडियो बनाने के मामले में कार्रवाई, नामजद आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
जेल के अंदर का वीडियो वायरल होने के मामले में एक गिरफ्तार

आरा जेल के अंदर का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि वीडियो 2018 में ही सामने आया था. इस मामले में एफआईआर में दर्ज नामजद अभियुक्तों की पहचान की गई है.

विज्ञापन

Arrah News : आरा जेल के अंदर का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किया गया आरोपित बक्सर जिले के डुमरांव वार्ड नंबर-4 पुराना भोजपुर का निवासी अनिल कुमार सिंह है. टाउन थाना पुलिस ने इस पूरे मामले में आज अनिल कुमार सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है.

2018 में वायरल हुआ था वीडियो

बता दें कि 9 मार्च 2018 को एक निजी न्यूज चैनल पर आरा जेल के अंदर प्रतिबंधित सामग्री होने का वीडियो वायरल हुआ था. उक्त वायरल वीडियो यूट्यूब (YouTube) पर भी उपलब्ध है. उक्त वायरल वीडियो की सघन जांच करने पर यह पूरी तरह स्पष्ट पता चला कि यह वीडियो कारा के अंदर ही बनाई गयी है तथा उक्त वायरल वीडियो में विभिन्न स्रोतों के आधार पर बंदियों को चिह्नित किया गया.

इन लोगों पर दर्ज है प्राथमिकी

वीडियो में बंदियों की पहचान होने के बाद बडहरा थाना क्षेत्र के नथमलपुर गांव निवासी दीपक कुमार सिंह, उसी गांव के पिंटू सिंह, शशि भूषण कुमार तथा बक्सर जिले के डुमरांव थाना अंतर्गत पुराना भोजपुर वार्ड चार निवासी अनिल कुमार सिन्हा के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.


विज्ञापन
Md. Wasim

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन