भोजपुर : कोईलवर के बिंदगावा में संत पशुपतिनाथ बाबा की पुण्यतिथि मनायी गयी, श्रद्धालुओं ने चढ़ाये श्रद्धा-सुमन

Updated:
विज्ञापन

पशुपतिनाथ बाबा की पुण्यतिथि पर आयोजित भंडारा | Prabhat Khabar Network

भोजपुर के कोईलवर प्रखंड में स्थित संगमेश्वरनाथ परमधाम में संत श्री पशुपतिनाथ बाबा की पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाई गई. बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और समाधि व प्रतिमा पर पूजा-अर्चना कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन

भोजपुर के कोईलवर प्रखंड के सुदूर गंगा-सोन के समागम स्थल पर बसे बिंदगावा स्थित संगमेश्वरनाथ परमधाम में शनिवार को अनंत विभूषण संत श्री पशुपतिनाथ बाबा की पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनायी गयी.

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु परमधाम पहुंचे और संत बाबा की समाधि व प्रतिमा पर पूजा-अर्चना कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए. कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.

संत पशुपतिनाथ बाबा का जीवन और समाधि स्थल

स्थानीय श्रद्धालुओं के अनुसार, संत श्री पशुपतिनाथ बाबा वर्ष 2004 में देह त्याग कर विष्णुलोक को प्रस्थान कर गए थे. उनकी इच्छा के अनुसार परमधाम परिसर में उनकी समाधि बनायी गयी है. उनके जीवनकाल में उपयोग की गई कई वस्तुओं को भी परिसर में सुरक्षित रखा गया है. परिसर में संत बाबा की प्रतिमा भी स्थापित है, जहां श्रद्धालु दर्शन व पूजा-अर्चना करते हैं.

अनुयायियों की मान्यता है कि संत श्री पशुपतिनाथ बाबा को भगवान शंकर के दूसरे स्वरूप के रूप में माना जाता था. उनके जीवन, साधना और त्याग से जुड़ी अनेक स्मृतियां आज भी श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनी हुई हैं.

Also Read : बोधगया : निरंजना नदी में 18 वर्षीय युवक डूबा, रिवर साइड रोड जाम कर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, जानिए पांच तस्वीरों में पूरी खबर

संत योगानंद जी महाराज और अनुयायियों के संस्मरण

संत योगानंद जी महाराज सहित उनके अनुयायियों ने बताया कि बाबा के जीवन से जुड़े कई संस्मरण आज भी श्रद्धालुओं को प्रेरणा देते हैं. उनकी साधना, विचार और मानव कल्याण के प्रति समर्पण अनुयायियों के लिए मार्गदर्शक हैं.

भक्तिमय वातावरण और संकल्प

पुण्यतिथि के अवसर पर पूरे परमधाम परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा. श्रद्धालुओं ने संत श्री पशुपतिनाथ बाबा के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.


विज्ञापन
Deepak Kumar Gupt

लेखक के बारे में

By Deepak Kumar Gupt

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन