आरा के नरबीरपुर में हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार, 0.950 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
आरोपियों की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
आरा के चांदी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर नरबीरपुर गांव के पास से हेरोइन की खरीद-बिक्री कर रहे चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. तलाशी के दौरान उनके पास से 0.950 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है.
आरा के चांदी थाना पुलिस द्वारा हेरोइन के साथ चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया. उनकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के नरबीरपुर गांव के पास से शुक्रवार की रात की गई. गिरफ्तार धंधेबाजों में चांदी थाना क्षेत्र के नरबीरपुर गांव निवासी स्व. रामनिवास राय का पुत्र हरीशंकर कुमार, उसी गांव के निवासी जयराम राय का पुत्र पिंटू कुमार, भोला राय का पुत्र मनोज कुमार एवं उसी थाना क्षेत्र के चांदी गांव निवासी अर्जुन राय का पुत्र गोविंद कुमार शामिल हैं.
गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी और गिरफ्तारी
इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने प्रेस नोट जारी कर दी. उन्होंने बताया कि चांदी थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि नरबीरपुर गांव के पास चार व्यक्ति मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना के सत्यापन उपरांत पुलिस वहां पहुंची और चारों को गिरफ्तार कर लिया.
तलाशी के दौरान हेरोइन बरामद और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
तलाशी के दौरान उनके पास से सात पुड़िया 0.950 ग्राम हेरोइन बरामद की गई. इसके पश्चात चांदी थाना में पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.
गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास
वहीं पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों में मनोज कुमार एवं गोविंद कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










