आरा के जीरो माइल में जलजमाव से मिलेगी राहत, ड्रेनेज और क्रॉस ड्रेन का काम जल्द होगा पूरा

Updated:
विज्ञापन

जीरो माइल क्षेत्र में ड्रेनेज का कार्य में लगी जेसीबी | Prabhat Khabar Network

आरा के जीरो माइल क्षेत्र में जलजमाव की समस्या का दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित करने के लिए पथ निर्माण विभाग और बुडको द्वारा समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं. ड्रेनेज और क्रॉस ड्रेन परियोजनाओं के शीघ्र पूरा होने से जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी और नागरिकों को स्थायी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Zero Mile Waterlogging Arrah : आरा के जीरो माइल क्षेत्र में जलजमाव की समस्या के दीर्घकालिक एवं प्रभावी समाधान की दिशा में समन्वित रूप से कार्य कराया जा रहा है. जल निकासी की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संबंधित विभागों एवं कार्यदायी एजेंसियों को कार्य में तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है.

पथ निर्माण विभाग व बुडको कर रहे हैं कार्य

जीरो माइल क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक ओर पथ निर्माण विभाग द्वारा ड्रेनेज का कार्य किया जा रहा है, तो दूसरी ओर बुडको द्वारा स्टॉर्म ड्रेनेज का कार्य तथा दोनों के बीच आवश्यक क्रॉस ड्रेन का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है.

क्रॉस ड्रेनेज का कार्य कर रहा है पुल निगम

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा कराए जा रहे क्रॉस ड्रेन का एक हिस्सा पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष हिस्से का कार्य भी शीघ्र पूर्ण कराने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है.

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों एवं कार्यदायी एजेंसियों के बीच समन्वय सुनिश्चित करते हुए कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है.

ड्रेनेज परियोजना से स्थायी सुधार की उम्मीद

यह समन्वित ड्रेनेज परियोजना जीरो माइल क्षेत्र में जल निकासी की क्षमता को मजबूत करने के साथ-साथ शहरवासियों को जलजमाव की समस्या से दीर्घकालिक एवं प्रभावी राहत प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

Also Read : आरा में जहर खाने से अधेड़ समेत दो की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती

कार्य पूर्ण होने के बाद जीरो माइल एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या के समाधान में स्थायी एवं व्यापक सुधार होने की उम्मीद है.


विज्ञापन
Narendra Prasad Sin

लेखक के बारे में

By Narendra Prasad Sin

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन