भोजपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, हुई मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम
रोते बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network
भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया.
Bhojpur Road Accident : भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के रूपचकिया बाजार के पास सकड्डी-नासरीगंज पथ पर शनिवार की देर रात बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान रूपचकिया गांव निवासी महादेव यादव के पुत्र चुनू यादव (34) के रूप में हुई है. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही चांदी थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, आरा भेज दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चुनू यादव शनिवार की देर रात रूपचकिया बाजार के पास थे.
इसी दौरान संदेश की ओर से बालू लेकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.
सड़क जाम, प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सकड्डी-नासरीगंज पथ को रूपचकिया गांव के समीप करीब आधे घंटे तक जाम कर दिया. सड़क जाम होने से आवागमन बाधित रहा.
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस फरार ट्रक चालक की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.
Also Read : खाना नहीं मिलने पर 75 वर्षीय पति ने पत्नी की चाकू से हत्या की, थाने पहुंचकर बोला-मुझे फांसी दीजिए
परिवार का परिचय और पारिवारिक पृष्ठभूमि
चुनू यादव पांच भाइयों में सबसे बड़े थे. उनके भाइयों के नाम मुन्ना, पप्पू, रवि और चंदन हैं. वे ट्रैक्टर चालक का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे.
उनकी शादी करीब 12 वर्ष पहले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी मनीता देवी के साथ हुई थी. उनके दो पुत्र हैं. बड़ा पुत्र रमन कुमार (10 वर्ष) और छोटा पुत्र अमन कुमार (5 वर्ष) है.
Also Read : बोधगया में निरंजना नदी के दलदल में फंसे युवक का शव बरामद, 24 घंटे से तलाश कर रही थी SDRF की टीम
अंतिम संस्कार और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
चुनू यादव की मौत की खबर मिलते ही पत्नी मनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिजनों और ग्रामीणों में मातम पसरा है. रविवार को सोन नदी के खनगांव के समीप मृतक का अंतिम संस्कार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










