आरएसएस कार्यकर्ता दुधनाथ पांडेय का निधन, आरा के बड़हरा में शोक की लहर

Updated:
विज्ञापन

फाइल फोटो : दिवंगत दुधनाथ पाण्डेय का

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के समर्पित कार्यकर्ता दुधनाथ पांडेय (66) का सोमवार को निधन हो गया. उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. दुधनाथ पांडेय लंबे समय से संघ से जुड़े थे और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय थे.

विज्ञापन

RSS Worker: बड़हरा प्रखंड अंतर्गत बखोरापुर पंचायत के सबलपुर गंगौली गांव निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के समर्पित कार्यकर्ता दुधनाथ पांडेय (66) का सोमवार को निधन हो गया. वे पिछले करीब दो माह से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था. निधन की खबर मिलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गयी.

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, आरएसएस से जुड़े स्वयंसेवक और विभिन्न क्षेत्रों के लोग उनके आवास पर पहुंचे. लोगों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. उनके निधन से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा.

लंबे समय से संघ से जुड़े थे दुधनाथ पांडेय

बताया जाता है कि दुधनाथ पांडेय लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए थे. संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी. संघ की गतिविधियों के अलावा सामाजिक कार्यों में भी वे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे.

स्थानीय लोगों के साथ उनके आत्मीय संबंध थे और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में वे हमेशा सक्रिय रहते थे. ग्रामीणों के अनुसार, दुधनाथ पांडेय सरल स्वभाव, मिलनसार और सहज व्यक्तित्व के धनी थे. वे लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते थे.

क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति

दुधनाथ पांडेय के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे लोगों ने कहा कि उनके निधन से क्षेत्र ने एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता और संघ के सक्रिय स्वयंसेवक को खो दिया है. उनकी कमी लंबे समय तक महसूस होती रहेगी.

लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की.

इसे भी पढ़ें:सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, लखीसराय हादसे के बाद सुरक्षा कड़ी


विज्ञापन
संतोष कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार सिंह

संतोष कुमार सिंह 20 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. प्रिंट, डिजिटल और प्रमुख मीडिया ऐप्स (न्यूज प्लेटफॉर्म्स) पर काम का अनुभव रखने वाले संतोष की राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति की खबरों पर पैनी नजर रहती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन