महादलित टोलों में विकास कार्यों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

Updated at : 08 Mar 2025 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
महादलित टोलों में विकास कार्यों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने जिले के महादलित टोलों में नल जल, आवास सर्वेक्षण एवं आइएचएल शौचालय निर्माण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की.

विज्ञापन

आरा

. जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने जिले के महादलित टोलों में नल जल, आवास सर्वेक्षण एवं आइएचएल शौचालय निर्माण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की. बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने हर घर नल का जल, आवास सर्वेक्षण एवं आइएचएल योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और इनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत सर्वेक्षण कर सभी पात्र लाभुकों का नाम सुनिश्चित किया जाये. साथ ही यदि आवास सर्वेक्षण में किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत मिलती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाये. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिलाधिकारी ने डीपीएम, जीविका को निर्देश दिया कि महादलित टोलों में पात्र महिलाओं के स्वयं सहायता समूह गठित कर उन्हें सतत जीविकोपार्जन योजना से आच्छादित किया जाये. अंचलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गया कि प्रत्येक महादलित टोल में विशेष शिविर आयोजित कर वास योग्य भूमि का चिह्नांकन किया जाए और नए जमाबंदी दाखिल-खारिज को शीघ्र निपटाया जाए. वहीं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को महादलित टोलों के भ्रमण के दौरान नल जल योजना की स्थिति का निरीक्षण करने और बंद पड़े नल जल की रिपोर्ट जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं विकास पदाधिकारी को सौंपने का निर्देश दिया. श्रम परिवर्तन पदाधिकारी के माध्यम से महादलित टोलों में विशेष कैंप आयोजित कर ई-श्रम कार्ड निर्माण करवाने के निर्देश भी दिए गए. साथ ही स्वच्छता कार्यालय द्वारा तैयार रोस्टर के अनुरूप पंचायत सचिव, ग्रामीण आवास सहायक, विकास मित्र, प्रखंड समन्वयक, स्वच्छता आदि की मदद से नुक्कड़ नाटक के समय योजनाओं से वंचित लाभुकों से आवेदन प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त डॉ अनुपमा सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, डीआरडीए डायरेक्टर,जिला कल्याण पदाधिकारी, अपर जिला पंचायती राज पदाधिकारी, डीपीएम जीविका एवं अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन