वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी पीजी एडमिशन 2026-28 : एमए, एमएससी और एमकॉम में दाखिले के लिए जल्द शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू), आरा में स्नातकोत्तर (पीजी) सत्र 2026-28 के एम.ए., एम.एससी. एवं एम.कॉम पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी. दाखिला प्रवेश परीक्षा और मेरिट सूची के आधार पर तय किया जाएगा.

विज्ञापन

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू), आरा में स्नातकोत्तर (पीजी) सत्र 2026-28 के एम.ए., एम.एससी. एवं एम.कॉम पाठ्यक्रमों में नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थियों को अभी लगभग एक सप्ताह और इंतजार करना होगा. विश्वविद्यालय की ओर से जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू किए जाने की संभावना जताई जा रही है.

विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा और मेरिट सूची के आधार पर तय होगा दाखिला

जानकारी के अनुसार, इस वर्ष भी पीजी पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही किया जाएगा.

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना फॉर्म जमा करना होगा. इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा और फिर मेरिट सूची के आधार पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से की आधिकारिक वेबसाइट जांचने की अपील

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए वीकेएसयू की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत सूचना माध्यमों पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट से वंचित न रहें.

Also Read : नालंदा : 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास करेंगे CM सम्राट चौधरी, सुधा कैफेटेरिया की भी होगी शुरुआत


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन